सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। बहुप्रतीक्षित स्टार पेपर मिल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब नवंबर 2026 तक पूरा होगा। निर्माण कार्य में देरी के चलते इसकी समय सीमा 5 माह बढ़ाकर नवंबर 2026 कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार रेलवे हिस्से में कार्य अपेक्षित गति से पूरा न होने के कारण परियोजना की डेडलाइन आगे बढ़ानी पड़ी है।

परियोजना का महत्व स्टार पेपर मिल ओवरब्रिज शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। यह टपरी-नागल रोड को डीएम आवास रोड से सीधे जोड़ेगा, जिससे शहर के यातायात को नई दिशा मिलेगी। परियोजना का डीएम आवास रोड की ओर वाला हिस्सा पिछले वर्ष ही लगभग तैयार हो चुका था, जबकि अब स्टार पेपर मिल की ओर एप्रोच मार्ग और अन्य निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। संबंधित विभागों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में तकनीकी कार्य और समन्व...