रामपुर, अप्रैल 13 -- स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर के अध्यक्ष खालिद अली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान चेयरमैन के साथ चल रहे एक एक नाबालिग लग रहे किशोर के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमें चेयरमैन खालिद अली रामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वायरल वीडियो में उनके साथ एक नाबालिग लग रहा किशोर दिखाई दे रहा है जिसके हाथ में दुनाली बंदूक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में चेयरमैन खालिद अली का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.