अब नतीजे भुगतने होंगे...पाकिस्तान को तालिबान का अल्टीमेटम, क्या होने वाला है बड़ा ऐक्शन?
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- अफगानिस्तान के तालिबान शासन के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान को साफ और सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह के हमले या सैन्य कार्रवाई का जवाब 'सोचा-समझा' लेकिन पक्के इरादे और मजबूती के साथ दिया जाएगा। मुजाहिद की यह चेतावनी दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है, जब सीमा पर स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। तालिबानी नेता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब बहुत हो गया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रेड लाइन खींच दी कि इस्लामाबाद अगर अफगानिस्तान की संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ कोई सैन्य कदम उठाता है, तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। मुजाहिद ने जोर देकर कहा कि तालिबान किसी भी हमले का जवाब जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर और दृढ़ संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.