कानपुर, नवम्बर 30 -- साकेत नगर के भूखंड संख्या 559 वाले पार्क की जमीन को स्कूल के लिए आवंटित कर देने के मामले में शासन स्तर पर गठित कमेटी नगर निगम से भी रिपोर्ट लेगी। कमेटी ने केडीए से यह पूछ लिया है कि क्या दस साल के लिए किए गए इस आवंटन के लिए सिर्फ तत्कालीन चीफ इंजीनियर ही दोषी हैं? आवंटन की फाइल अन्य अफसरों के पास भी गई होगी। ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ एक ही शख्स की इसमें भूमिका हो? इसकी तह तक पहुंचने के लिए और गहन जांच करनी होगी। आवास विकास के सचिव बलकार सिंह की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने केडीए की दलीलों से संतुष्टि नहीं जताई है। केडीए ने यह रिपोर्ट दी धी कि स्कूल के लिए जमीन का आवंटन तत्कालीन चीफ इंजीनियर ने किया था जिनकी बाद में किसी और मामले में केडीए गेट के सामने ही हत्या हो गई। 5 सितंबर 1998 को यह आवंटन डॉ. बृज किशोरी दुबे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.