हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। अब नगर निगम कार्यालय में ही आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम में ही आधार केंद्र खोल दिया गया है। इसका बुधवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो अपडेट सहित अन्य आवश्यक संशोधन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। मेयर ने शहरी क्षेत्र के लोगों से इस सुविधा का अधिक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.