बुलंदशहर, जून 12 -- जिले में लगातार आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की घटनाओं को देखते हुए जनहानि रोकने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नगर निकायों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब नगर पालिका और नगर पंचायतें लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाएंगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से आंधी, गर्जन और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए सभी नगर निकायों को मेगा फोन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजन को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अब नगर निकाय चलाएंगी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने का अभियान अधिकारियों के अनुसार, लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों,...