संवाददाता, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अब अलग से भू-उपयोग बदलवाने की जरूरत नहीं होगी। नक्शा पास होते ही भू-उपयोग भी बदला मान लिया जाएगा। योगी सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में निर्माण के लिए भू-उपयोग बदलने को लेकर आने वाली बाधाओं को दूर करने की कोशिश की है। सोमवार को योगी कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। भू-उपयोग परिवर्तन में आने वाली कठिनाइयों के चलते विकास प्राधिकरणों में आने वाले बहुत से आवेदनों पर काफी समय तक विचार नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में पाया गया था कि भू-उपयोग परिवर्तन के लिए मुख्य नगर और ग्राम नियोजक के यहां प्रस्ताव भेजे जाते थे लेकिन उन पर त्वरित फैसला नहीं हो पाता था। यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट की किसानों को सौगात; गेहूं के MSP संग उतराई-सफाई का पैसा भी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.