भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने की कवायद तेज हो गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जीरोमाइल, लोहिया पुल के नीचे और जिला स्कूल रोड पर सड़क किनारे दर्जनों कियॉस्क बनाने की योजना है। हालांकि पूर्व में स्मार्ट सिटी योजना से निर्मित कियॉस्क के डिजाइन में सुरक्षा खामियों और तकनीकी कमियों को देखते हुए अब उन्हें पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया गया है।पूर्व में नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक में कियॉस्क निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन प्रारंभिक आकलन में पुराने डिजाइन को असुरक्षित पाया गया। चारों तरफ से खुला होने की वजह से चोरी की संभावनाओं और मौसम के प्रभाव को देखते हुए अब नगर निगम के अभियंता नए सिरे से डिजाइन तैयार कर रहे हैं। नया मॉडल न केवल अधिक मजबूत और सुरक्षित होगा, बल्कि शहर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.