अब नई पीढ़ी संभाले संस्था के काम की जिम्मेदारी : गडकरी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान को उनके राजनीति से संन्यास से जोड़कर दिखाया जा रहा है। हालांकि उनके कार्यालय ने गडकरी के राजनीति से संन्यास की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। गडकरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके संस्था की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को संभालनी चाहिए। इसके बाद कुछ रिपोर्टों में इसे उनके राजनीति से संन्यास से जोड़कर पेश किया गया। यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी राजनीति अभी नहीं छोड़ रहे, 'नई पीढ़ी को मौका' वाले बयान पर आई सफाईगडकरी के बयान की स्पष्टता गडकरी के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि मंत्री की बात का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। वह विशेष रूप से लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के बारे में बोल रहे थे। यह संस्था गडकरी द्वारा स्थापित की गई है और आदिवासी इलाकों में एकल विद्यालय चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.