फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अभी तक रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी, गणित के नंबर ही दिखते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन अब जिले के पीएमश्री परिषदीय स्कूलों के बच्चों का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह बदल गया है। अब यह रिपोर्ट कार्ड बच्चे का समग्र दर्पण बनेगा बच्चों के नंबरों के साथ उनके टैलेंट को भी बताया। बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएमश्री विद्यालयों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू कर दिया है। इस कार्ड के लिए 69 हजार 260 रुपये का बजट जारी किया गया है। होलिस्टिक का मतलब है सर्वांगीण। यानी बच्चे का हर तरह से मूल्यांकन। अब तक रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ यह लिखा होता था कि बच्चे ने परीक्षा में कितने अंक पाए। लेकिन नए कार्ड में 5 बड़े बदलाव होंगे। जिसमें शैक्षिक प्रगति के साथ व्यवहार का लेखा जोखा दर्द किया जाएगा। ...