प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे ने छोटे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर अत्याधुनिक एस्पिरेशन टाइप स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। यह सिस्टम हवा के नमूनों की जांच कर धुआं दिखने से पहले ही आग के खतरे का संकेत दे देता है।मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार प्रयागराज मंडल में 730 एसी कोच और प्रमुख स्टेशनों के सिग्नलिंग रूम में यह तकनीक पहले से लागू है। अब इसे छोटे स्टेशनों और कार्यालयों में भी लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नैनी, मेजा, मांडा समेत 32 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा ठंडा पानी यह भी पढ़ें- आसनसोल मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, दुर्गापुर यार्ड में हाईटेक इंटरलॉकिंग सिस्टम लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...