कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। सुबह के समय एकाएक धुंध छाने से ट्रेनों के परिचालन पर खासा असर पड़ा। गर्मी के मौसम में भी ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। गुरुवार को करीब 32 ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से आईं। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 967 ने टिकट लौटाए तो 11 को कनेक्टिंग रिजर्वेशन होने से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई। मार्च के पहले पखवारे में धुंध की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी हुई जो अफसरों के लिए कौतूहल का विषय बना है। अभी तक अमूमन कोहरे में इस तरह की लेटलतीफी होती थी। सुबह के समय धुंध पड़ने से ट्रेनों के पहिए पर ब्रेक लग रहा है। रेलवे के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुबह 6 से 9 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच दृष्यता 500 मीटर से कम रही।गुरुवार को 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 15 घंटे, 12307 हावड...