हरदोई, मार्च 26 -- पिहानी, संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र के अम्बारी और देवमलपुर क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी के बाद गुरुवार को धामापुर गांव के पास तेंदुए के निशान देखे गए। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या के नेतृत्व में टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। छोहा नाला के आसपास अलग अलग स्थानों पर उसके पदचिन्ह देखे जा रहे हैं। गुरुवार को वन विभाग की टीम को धामापुर गांव के निकट पदचिह्न मिले। चर्चा यह भी है कि तेंदुए ने हिरन का शिकार भी किया हालांकि इसकी पुष्टि नही हो सकी है। तेंदुए की चहलकदमी कैद करने के लिए वन विभाग की ओर से 6 नाईट विजन कैमरे लगाए गए हैं हालांकि बुधवार की रात में भी कैमरों में कोई हलचल कैद नही हुई। बताते हैं कि तेंदुए की दस्तक की सूचना उच्चाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.