लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए चीनी व्यापारियों के स्टॉक लिमिट को घटाकर आधा कर दिया गया है। पहले चार हजार क्विंटल तक स्टॉक तय किया गया था। अब सरकार ने इसे घटाकर दो हजार क्विंटल कर दिया गया है। चीनी व्यापारियों को विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके अलावा, हर शुक्रवार को पोर्टल पर स्टॉक अपडेट करना जरूरी है। विभाग में गठित टीमें व्यापारियों के स्टॉक का लगातार निरीक्षण करेंगी। जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक टीमें गठित की गई हैं। डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चीनी व्यापारियों के लिए नए नियम जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही 15 सितंबर से ...