मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख अब दो मई तक कर दी है। पहले यह तारीख चार अप्रैल तक थी। परीक्षा विभाग ने फॉर्म भरने की तारीख खत्म हो जाने के 24 दिन बाद फिर चार दिन के लिए फॉर्म भरने का मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वह चार मई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...