मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए मंगलवार को विकास भवन परिसर में दो किलो वाट तक का सोलर प्लांट मुफ्त मुहैया कराने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी और योजना अधिकारी नेडा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या एवं जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, नगर निकायों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आयोजन मे. हनुमत सोलर हाउस की तरफ से किया गया। इसमें दो किलो वाट का सोलर संयंत्र लगवाने पर 60000 रुपये केंद्र सरकार और 30000 राज्य सरकार सब्सिडी देगी। वहीं 35000...