अब दो अहम किरदारों की तलाश, वारदात की पहले से थी जानकारी
शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कांट के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस की जांच अब साजिश के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। जांच से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि हत्या को भले ही तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया हो, लेकिन वारदात से पहले करीब 10 से 12 लोगों को इसकी जानकारी थी। अब पुलिस ऐसे एक-दो अहम लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जानकारी थी। सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद से दोनों संदिग्ध भूमिगत हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यदि इन लोगों तक पहुंच बनाई गई तो हत्या की साजिश किस स्तर पर तैयार हुई, इसमें कौन-कौन शामिल था और किसकी क्या भूमिका रही, इसका खुलासा हो सकता है। जांच टीम इन लोगों के संभावित ठिकानों और संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.