बेगुसराय, मार्च 30 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय का प्रस्तावित भवन अब प्रखंड मुख्यालय मैदान के बदले मुख्यालय कैंपस के किसी अन्य हिस्से में बनेगा। इसको लेकर बलिया एसडीएम तरणिजा की मौजूदगी में स्थानीय अधिकारियों, लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद एसडीएम ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडीएम के इस निर्देश पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बैठक के दौरान एसडीएम ने बीडीओ रवि सिन्हा को ब्लॉक कैंपस में ही उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर नजरी नक्शा बनाकर सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि प्रखंड कार्यालय के प्रस्तावित भवन का निर्माण हो सके और प्रखंड मुख्यालय का मैदान भी सुरक्षित रह सके। विदित हो कि बीते दिनों प्रखंड मुख्यालय मैदान में प्रखंड कार्यालय भवन का प्रस्तावित भवन के निर्माण को लेकर खुदाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.