नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बिहार समेत 17 अंतरराज्यीय रूटों पर एसी बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए इसकी घोषणा की है। उनका कहना है कि दिल्ली से बिहार रूट की फिजिबिलिटी का अध्ययन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही बिहार सरकार के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को सहूलियत देने के लिए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, 'सरकार अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने और नागरिकों के लिए आरामदायक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।' यह भी पढ़ें- पिंक सहेली कार्ड से क्या एक घंटे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.