पटना, अप्रैल 11 -- Tejaswi Yadav on Nitish Kumar oath: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने से यह साफ हो गया कि बिहार की सरकार पटना से नहीं बल्कि दिल्ली से संचालित होगी। उन्होंने कहा कि जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा, वह जनता की पसंद नहीं बल्कि थोपा हुआ होगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। तंज कसते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने किसी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है? तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से नहीं बल्कि भारी राजनीतिक दबाव के कारण यह कदम उठा रहे हैं। उन्हें जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.