नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Spray Injection Road Patching: राजधानी दिल्ली में सड़क पर बने गड्ढों की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार ने गड्ढों की मरम्मत के लिए नई 'स्प्रे इंजेक्शन रोड पैचिंग' (Spray Injection Road Patching) तकनीक का ट्रायल शुरू किया है। सरकार का दावा है कि इस तकनीक की मदद से बारिश के मौसम में भी सड़क के गड्ढों को कुछ ही मिनटों में भरा जा सकेगा और मरम्मत के तुरंत बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को इस तकनीक का ट्रायल देखा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह मशीन आधारित प्रणाली है, जिससे कम समय में मजबूत और टिकाऊ मरम्मत की जा सकती है। साथ ही, सड़क मरम्मत के दौरान ट्रैफिक पर भी कम असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR रैपिड रेल नेटवर्क बढ़ेगा, नमो भारत अब ऋ...