नई दिल्ली, जुलाई 22 -- भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में मंगलवार को दिल्ली कूच कर रहे किसानों का प्रदर्शन फिलहाल टल गया है। पंजाब-हरियाणा सीमा यानी शंभू बॉर्डर पर भारी गहमागहमी और पुलिस की रोक-टोक के बाद किसानों ने वापस लौटने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने किसानों का मांग पत्र स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले 10 दिनों के भीतर उनकी बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ कराई जाएगी।क्यों प्रदर्शन कर रहे थे किसान? मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पंजाब के किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए कूच किया था। किसान भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं। एक किसान नेता ने कहा, "हम इस अहम समझौते पर अपनी राय रखना चाहते हैं। अमेरिका में खेती अत्यधि...