अब दस दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे
रामपुर, अगस्त 30 -- रामपुर में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक शैक्षिक सत्र में 10 बैगलेस-डे (बिना बैग वाले दिवस) अनिवार्य कर दिए हैं। इन दिनों छात्र-छात्राएं स्कूल तो आएंगे, लेकिन बैग नहीं लाएंगे। जिले के स्कूलों में बैगलेस-डे के दौरान बच्चों को स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों और विभिन्न व्यवसायों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही विज्ञान प्रयोग, योग, खेलकूद, कला, हस्तशिल्प, पौधरोपण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य जीवन कौशल आधारित गतिविधियां कराई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी के अनुसार, नई व्यवस्था से बच्चों पर केवल रटने का दबाव कम होगा और वे सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक तरीके से समझ सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.