लखनऊ, जून 3 -- योगी सरकार ने प्रदेश के दंत संवर्ग को बड़ा तोहफा दे दिया। प्रदेश में अब दंत संवर्ग को अब अपना निदेशक मिलेगा। अभी तक इस संवर्ग का निदेशक एमबीबीएस से प्रोन्नति पाने वाले चिकित्सक को ही बनाया जाता था। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उत्तर प्रदेश दंत संवर्ग सेवा नियमावली-1979 में तृतीय संशोधन-2026 को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।दंत संवर्ग के चिकित्सकों द्वारा लंबे समय से निदेशक पद पर इसी संवर्ग के चिकित्सक को बिठाए जाने की मांग की जा रही थी। बुधवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसका रास्ता साफ हो गया। बता दें कि प्रदेश में नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल आदि संवर्गों में भी निदेशक एमबीबीएस से प्रोन्नत होने वाले चिकित्सकों को ही बनाया जाता है। इनके द्वारा लगातार अपने संवर्ग से ही निदेशक बनाए जाने की मांग प्र...