नई दिल्ली, मई 8 -- DMK Congress Alliance Ends: मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के साथी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि सदन में उनके सांसदों के बैठने की व्यवस्था अलग की जाए। स्पीकर को लिखी चिट्ठी में डीएमके ने कहा कि कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन खत्म हो गया है. ऐसे में उसके सदस्यों का कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठना उचित नहीं होगा। DMK नेता कनिमोझी करुणानिधि ने बदले हुए राजनीतिक हालात को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शुक्रवार (8 मई) को लिखी चिट्ठी में बैठने की व्यवस्था में बदलाव करने का अनुरोध किया है। कनिमोझी ने लिखा है, "मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि लोकसभा में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के सांसदों के बैठने की व्यवस्था में उचित...