कौशाम्बी, जून 7 -- आधुनिक जीवन में स्मार्टफोन लोगों की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुका है। शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक संपर्क जैसे अधिकांश कार्य अब मोबाइल फोन के जरिये ही किए जा रहे हैं। ऐसे में पिछले दो महीनों के दौरान स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के मोबाइल विक्रेताओं के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन या एंड्रॉयड मोबाइल की कीमतों में करीब दो हजार से छह हजार रुपये तक की वृद्धि हुई है। दो महीने पहले तक 10 से 12 हजार रुपये में मिलने वाले स्मार्टफोन अब 12 से 15 अथवा 17 हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। वहीं, मध्यम और प्रीमियम श्रेणी के मोबाइल फोन भी पहले की अपेक्षा महंगे हो गए हैं। मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि बढ़ी कीमतों के बावजूद बिक्री पर कोई खास अ...