प्रयागराज, मार्च 11 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति राजा मान सिंह तोमर संगीत व कला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र बाला शर्मा व साहित्यकार रामलखन शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सम्मेलन में कवियों ने ओज, हास्य और व्यंग्य पर केंद्रित एक से बढ़कर एक पंक्तियां पढ़ीं तो परिसर श्रोताओं की तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। उत्तराखंड से आईं कवयित्री काव्यश्री जैन ने 'अब तो ब्रह्मांड में लहराए तिरंगा मेरा, मैं जिधर देखूं नजर आए तिरंगा मेरा' पंक्तियां पढ़ी तो परिसर तालियों से गूंज उठा। मप्र के कवि सुमित ओरछा ने 'अंग्रेजी की बक-बक को कहो अब कौन सुनता है, जो हिंदी शुद्ध बोलोगे तो सब मुड़ मुड़ के देखेंगे' पंक्तियां पढ़ी। राजस्थान ...