लखनऊ, नवम्बर 7 -- Brajesh Pathak Statement: राम मंदिर में दर्शन के सवाल पर हमेशा बचते दिखे अखिलेश यादव अब परिवार समेत अयोध्या जाएंगे। 12 दिसंबर को अखिलेश के अयोध्या जाने के कार्यक्रम पर अब भाजपा ने घेराव किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया के रामनगरी दौरे को लेकर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, अब तो ट्रेन छूट गई है, तुम घर जाओ। जनता सबकुछ समझ चुकी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के पीडीए का मतलब भी बताया। आज तक के कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा, जनता अब विपक्ष के पैंतरे को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने आ रहे हैं, तो उनका स्वागत है, लेकिन उनको पूरी निष्ठा के साथ सनातन परंपरा को स्वीकार करना चाहिए। डिप्टी सीएम ने आगे कहा, आओ, कलावा बांधो, तिल...