अब तो और कांपेगा पाकिस्तान, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण
नई दिल्ली, मई 22 -- भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए आज (शुक्रवार, 22 मई को) ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हुई। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे प्रणाली की विश्वसनीयता और सटीकता का पता चला।अग्नि-1 की क्या खासियत? यह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 700 से 1200 किलोमीटर तक है। यह तेजी से दुश्मन के ठिकानों को भेदने में सक्षम है। इसके अलावा यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.