अब तेजाब कांड से दहला बिहार, घर में सोई लड़की पर तेजाब फेंक भागा हैवान; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- बिहार में जमुई जिले के वायरल वीडियो कांड से पूरे देश में लोगों के मन में आक्रोश है। यहां छात्रा और छात्र के साथ दरिंदगी और वहशीपन करने वालों के खिलाफ लोग कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इस बीच अब बिहार में तेजाब कांड हो गया है। एक दरिंदे ने घर में सो रही नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंक दिया। लड़की को तेजाब से झुलसाने के बाद हैवान फरार भी हो गया। मामला कटिहार जिले का है। कटिहार जिले में सालमारी थाना क्षेत्र के एक गांव रविवार की देर रात में सोये अवस्था में नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंके जाने से लड़की गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। तेजाब कांड के बाद लड़की के परिजन आनन फानन में उसे बारसोई रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अभी भी लड़की चिकित्सकों की निगरानी में हैं। चिकित्सक लड़की की हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.