नई दिल्ली, फरवरी 16 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार देश के राजनेताओं, खासकर सत्तारूढ़ पार्टियों के बीच अब यह आम धारणा बन गई है कि मतदाताओं, विशेषकर महिला वोटरों की जेबें भरकर वे सत्ता-विरोधी रुझानों से पार पा सकती हैं। यह प्रयोग महाराष्ट्र जैसे अमीर सूबे से लेकर बिहार जैसे गरीब प्रांत तक सफल रहा है। हैरानी नहीं कि तमिलनाडु की द्रमुक सरकार अब राज्य के मतदाताओं पर तोहफों की बारिश कर रही है। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य की लगभग 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजे, जो विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया सबसे बड़ा तोहफा बन गया है। इस वर्ष स्टालिन सरकार अब तक हर लाभार्थी के खाते में 9,000 रुपये भेज चुकी है। इन 5,000 रुपयों के अलावा राज्य सरकार ने पोंगल गिफ्ट के तौर पर उन्हें 3,000 रुपये दिए थे। 1,000 रुपये जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.