मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। जिले में पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। एक अप्रैल तक सभी कॉपी जांचने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, 50 प्रतिशत कापी जांचने वाले शिक्षकों के अनुपस्थित होने से लक्ष्य पूरा न होने की संभावना थी। मगर, अब आधे शिक्षक होने के बाद भी मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 71.90 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका हैं। जिले के पांच केंद्रों पर 4994881 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसमें बुधवार को 72788 कॉपी जांची गई। अब तक 359107 उत्तर पुस्तिकाएं जांच दी गई हैं। अब केवल 140374 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी ही शेष हैं। डीआइओएस देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि ईद के बाद शिक्षकों की संख्या बढ़ी है। अब समय से पहले ही अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.