इंदौर, फरवरी 2 -- इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी का कहर लगातार जारी है। दूषित पानी पीकर वेंटिलेटर पर पहुंचीं 65 वर्षीय अनिता कुशवाह ने रविवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके साथ ही भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने 16 मौतों के लिए ही दूषित पानी को जिम्मेदार बताया है। मृतका के बेटे नीलेश ने बताया कि अनिता को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज कर घर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। हालत लगातार गंभीर होती गई और 4 जनवरी को उन्हें अरबिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.