हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। दो दिसंबर की वारदात के बाद से पुलिस की चार टीमें नामजद नामजद हमलवारों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई हैं। 19 में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका है। जिनमें तीन दिसंबर को पहले ही दिन दो आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद तीन आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे के साथ पकड़ा गया था। अब गिरफ्तार हुए पांच हमलावरों में चार महिलाएं हैं, जिनके एक महिला को छोड़कर दो के पति पहले से जेल में हैं। कुरारा थाने के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में दो दिसंबर को जो कुछ हुआ है उसके बाद से पुलिस एक-एक हमलावर की खोजबीन में लगी हुई है। दूसरी तरफ छह दिनों से कांस्टेबल का भी जिंदगी-मौत से संघर्ष चल रहा है, उसे अभी तक होश नहीं आया है। पुलिस ने हमले के बाद दूसरे दिन से हमलावरों की गिरफ्तारियां क...