कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिए गए लक्ष्य के अनुपात में अब तक 133 प्रतिशत अधिक राजस्व जुर्माना सहित अन्य मद में प्राप्त कर लिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य 67 करोड़ दिया गया था। जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 15 दिन शेष है। मुख्यालय स्तर से हुए वीसी में विभागीय सचिव ने दिए गए लक्ष्य से 140 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया है। डीटीओ ने बताया कि मुख्यालय स्तर से मिले निर्देश को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग मामले में फरवरी माह में 595 वाहनों से 87 लाख 84 हजार जुर्माना वसूला गया है। एक मार्च से 15 मार्च तक चलाए गए स्पेशल ड्राइव में 286 ओवरलोडेड वाहनों से3.82 करोड़ से जु...