सीतापुर, अगस्त 25 -- सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख वन क्षेत्र के संदना इलाके में बाघिन की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता 41 दिन बाद भी कम नहीं हुई है। मधवापुर के पुलरी पुरवा में पड़वे का शिकार करने के बाद बाघन आगे बढ़ गई है। मंगलवार को पुलरी पुरवा के करीब दो कमी की दूरी पर नदी के किनारे गुलरी पुरवा के पास बाघिन के पगचिन्ह मिले हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीमें लगातार जंगल, नदी के किनारे और खेतों में कांबिंग तेज कर दी है। वन विभाग नदी के किनारे खुली जगह पर मचान बना कर भी निगरानी कर रही है। वहीं बाघिन के लगातार ठिकाना बदलने से आस-पास इलाके के एक दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीण डरे हैं। मिश्रिख वन रेंज के रसुलवा गांव में बीती 15 जुलाई को बाघिन ने किसान पर हमला कर उसे मार दिया था। इसके बाद धनसीन नगर के पास नहर पटरी क्रास करती हुई दिखी थी बाघि...