अब तक फर्जी डिग्रीधारी 62 वकीलों पर एफआईआर
प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के सहारे अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के आरोप में सोमवार रात करीब आठ बजे तक 62 अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने सिविल लाइंस थाने में 105 अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है। ऐसे में नामजद एफआईआर की संख्या में अभी और अधिक बढ़ोतरी होगी। इन अधिवक्ताओं के अभिलेखों की विभिन्न विश्वविद्यालयों से कराए गए सत्यापन में फर्जी डिग्री और अंकपत्र मिलने के आरोप हैं।बार कौंसिल के सचिव आरके शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जून को अधिवक्ताओं के अभिलेखों व डिग्रियों की जांच का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- यूपी बार काउंसिल का तगड़ा एक्शन, फर्जी डिग्री से वकील बने 26 अधिवक्ताओं पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.