पटना, अक्टूबर 30 -- मोकामा के पुराने दबंग और जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव का बहुचर्चित मर्डर 30 अक्टूबर 2025 को हुआ था और सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव की पहली बरसी पर ही इस केस के मुख्य आरोपी बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सरेंडर करके वापस जेल जाने का आदेश दिया है। दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के ठीक एक साल बाद 30 अक्टूबर 2026 के ही दिन यह आदेश दिया कि अनंत सिंह को जेल लौटना होगा। पटना हाईकोर्ट से मार्च में मिली बेल को सर्वोच्च न्यायालय ने निष्प्रभावी बनाते हुए 25 नवंबर को तय बेटी की शादी के बाद अनंत सिंह को वापस बेउर जेल जाने कह दिया है। नीरज ने संकल्प लिया था कि जब तक वो हत्यारों को सजा नहीं दिला देंगे, तब तक दादा का श्राद्ध या ब्रह्मभोज नहीं करेंगे। और दुलारचंद के परिवार ने उस संकल्प के मु...