फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के मूल्यांकन कार्य के तहत तीन दिन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 39,702 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। वहीं परीक्षकों की अनुपस्थिति का सिलसिला थम नहीं रहा है।मूल्यांकन कार्य के तीसरे दिन शुक्रवार को महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में हाईस्कूल की 4565 व राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) फतेहगढ़ में कक्षा 10 की 6726 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं रस्तोगी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 10,330 कॉपियां जांची गईं। अब तक तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 18,232 व इंटरमीडिएट की 21470 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। जीजीआईसी में 365 परीक्षकों के सापेक्ष 254 व जीआईसी फतेहगढ़ में 393 के सापेक्ष 200 परीक्षक ही ड्यूटी करने के लिए आए। वहीं रस्...