नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- महिला आर्किटेक्ट की गैर इरादतन हत्या मामले में सजा प्राप्त बीजेपी के एमएलए राजू कुमार सिंह की सदस्यता पर सवाल उठने लगे हैं। भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने साहेबगंज, मुजफ्फरपुर से भाजपा विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाया है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राजू सिंह को 4 जुलाई 2026 को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त नहीं की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजू सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दी गयी चार साल कैद की और 25 लाख जुर्माने की सजा पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। भाकपा-माले नेता ने पूछा है कि आखिर विधानसभा...