चंदौली, मई 20 -- चंदौली, संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल जनगणना से जोड़ा जा रहा है। जिले में अब तक कुल 43 हजार से ज्यादा लोग स्व गणना कर चुके हैं। हालांकि स्व-गणना का कार्य अभी दो दिन शेष बचा है। इसके बाद आगामी 22 मई से 20 जून तक प्रगणक दल घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे।

स्वगणना की प्रक्रिया भारत सरकार की ओर से पहली बार आम नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर के माध्यम से जनगणना करने की सुविधा प्रदान की गई है। ताकि जनगणना की पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो सके। इसके तहत जिले में स्व-गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बकाएदे अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में भागीदारी इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं जन...