गंगापार, जुलाई 14 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों हुई बरसात क्षेत्र की प्यासी धरती की प्यास बुझाने के लिए ही पर्याप्त नहीं थी उससे किसी भी तरह से नर्सरी डाल पाना संभव नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र में लोहरा पंप कैनाल से मिलने वाला पानी भी नहरों में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचा है। परिणाम स्वरूप अभी तक क्षेत्र के पालपट्टी, कोटर, रेंगा, चंद्रोदया, बड्डिहा, माझियारी, सहित दर्जनभर गावों में धान की नर्सरी नहीं डाली जा सकी है।उपरोक्त गांवों से जुड़े किसान रजनीश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, ओंकार नाथ तिवारी, विष्णु तिवारी,अशर्फी लाल यादव, काशी प्रसाद तिवारी, गिरिजा प्रसाद, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार,अशोक कुमार आदि ने बताया कि, बरसात के पानी से तो कुछ हुआ नहीं यदि, लोहरा पंप कैनाल की सभी मोटरो को चलाकर नहर में पानी डाला जाए तो हमारे गांवों में धा...