शामली, जनवरी 23 -- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ आपत्तियों की सुनवाई कर रहे है। अब जिले में 914 की सुनवाई हो गयी है। अन्य मैपिंग में न आने वाले मतदाताओं से भी बीएलओ संपर्क कर उन्हें नोटिस उपलब्ध कराने के लिए घर घर दस्तक दे रहे है। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया है। इसमें डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने, मृत मतदाताओं की प्रविष्टियां निरस्त करने तथा स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नामों का सत्यापन प्रमुख रूप से शामिल है। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चलाई जाएगी। एसआईआर की मैपिंग में न आने वाले 55425 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे है। निर्वाच...