नई दिल्ली, जनवरी 5 -- जावा-येजदी मोटरसाइकिल्स ने डिजिटल खरीदारों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेल्स स्ट्रेटजी को और आगे बढ़ाया है। अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स Yezdi Adventure और Yezdi Roadster को सीधे Amazon और Flipkart से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अब तक ये दोनों मोटरसाइकिलें सिर्फ डीलरशिप के जरिए ही मिलती थीं। लेकिन फेस्टिव सीजन में मिली जबरदस्त डिमांड के बाद कंपनी ने इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला लिया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक आसान और तेज खरीदारी का ऑप्शन पहुंचाना है।बदल रही सेल्स स्ट्रैटेजी इस कदम के साथ जावा-येजदी अपनी सेल्स स्ट्रैटेजी को और मजबूत कर रही है जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों का बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। कंपनी पहले ही Flipkart पर प्रीमियम क्लासिक मोटरसाइकिल्स लिस्ट करने वाली पहल...