औरैया, सितम्बर 8 -- काम की तलाश में निर्माण श्रमिकों को अब लेबर चौक पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्माण श्रमिकों और काम देने वाले नियोजकों को एक मंच पर जोड़ने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप की सुविधा शुरू की गई है। श्रम विभाग ने जिले के निर्माण श्रमिकों और नियोजकों से मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर इसका लाभ लेने की अपील की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने बताया कि अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश कानपुर क्षेत्र के निर्देश पर व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप के क्रियान्वयन और संचालन के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक लेबर चौक व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप देकर निर्माण श्रमिकों और नियोजकों के बीच सीधे संपर्क की सुविधा उपल...