कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छात्रवृत्ति और विद्यार्थियों से जुड़ी दूसरी लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ सही छात्र तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग अब विद्यार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड मजबूत करने में जुटा है। जिले के सरकारी एवं संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराया जा रहा है। विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को 30 सितंबर तक यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करने का निर्देश दिया है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों की पहचान, वर्ग, कक्षा और योजना से जुड़ी पात्रता का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे योजनाओं के लिए लाभुकों की पहचान और लक्ष्य निर्धारण अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। एक रिकॉर्ड में दर्ज होगी विद्यार्थी की जरूरी जानकारी यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति के लिए 30 तक करें आवे...