गोरखपुर, फरवरी 5 -- देश में होने वाली बड़ी ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं को अब और भी सुरक्षित बनाने की तैयारी कर ली गई है। नीट, जेईई मेंस और एडवांस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अब 'साइबर कमांडो' की एंट्री हो गई है। ये कमांडो परीक्षाओं के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेंगे ताकि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या साइबर धांधली न हो सके। गोरखपुर से यह जिम्मेदारी जोन स्तर पर उपेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 14 साइबर कमांडो तैनात हैं। गृह मंत्रालय ने परीक्षा कराने वाली सभी संस्थाओं को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि परीक्षाओं की पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मकसद साफ है कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी तकनीकी खतरे को पहले ही रोक लिया जाए। परीक्षा के दौरान कैसे होगी निगरानी ? गृह मंत्राल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.