अब डायनिंग हाल में बैठकर भोजन करेंगे पुलिस के जवान
चंदौली, अगस्त 10 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली)। यूपी पुलिस के जवानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके चंदौली सहित पूर्वांचल के चार जिलों में डायनिंग हाल से लेकर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रशासनिक भवन का निर्माण मंडल स्तरीय होगा। जबकि पुलिस लाइन ग्राउंड से लेकर बाउंड्री वाल की भी मरम्मत कर उसे चमकाया जाएगा। इसके लिए शासन से लगभग 7.78 करोड़, 69 हजार रुपये चारों जिलों को जारी किए गए हैं। चंदौली में यूपी-बिहार के बार्डर पर संचालित सैयदराजा थाने में तैनात जवानों के लिए डायनिंग हाल का निर्माण कराया जाएगा। जहां पुलिसकर्मी बैठककर एक साथ भोजन कर सकते है। इस पर लगभग 30.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा जहां सुबह शाम जवान बेहतर व्यवस्था में भोजन कर सकें। जबकि सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.