अब ठेकेदार के खिलाफ अवर अभियंता संघ ने खोला मोर्चा
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। दो दिन पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े जेई रंगलाल पाल के समर्थन में अब राज्य विद्युत परिषद जेई संघ ने मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदार के पूर्व में ब्लैक लिस्ट होने और उसके खिलाफ थाने में तहरीर होने के बाद भी साजिश के तहत जेई की गिरफ्तारी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बीती सात जुलाई को एंटी करप्शन टीम ने बिजली ठेकेदार पुनीत सिंह की शिकायत पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद टीम ने अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनको लखनऊ ले गई थी। वहीं गुरुवार को जेई संघ ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। संघ ने आरोप लगाया कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही उक्त ठेकेदार द्वारा विभागीय नियमों का घोर उल्लंघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.