अब ठहरेगी तेज रफ्तार हवा, गर्माहट का चढ़ेगा पारा
मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- मुरादाबाद। अप्रैल जैसी गर्माहट के बजाय हफ्ते भर से ठंडा बना हुआ मौसम अब करवट बदलने जा रहा है। पिछले तीन दिनों से हवा की रफ्तार काफी तेज बनी हुई है जिसकी वजह से देर रात और सुबह के समय हल्की सी ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन, तेज रफ्तार हवा अब ठहरने जा रही है। हवा की रफ्तार घटने के साथ ही गर्मी का पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दिन का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों में मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.